अक्षय की दाढ़ी देख डरे सिख

फिल्म के निर्माता विपुल शाह ने कहा, "कुछ विशेषज्ञों ने फिल्म में अक्षय की दाढ़ी को लेकर चिंता जताई है। उनका कहना है कि युवा पीढ़ी के जो लोग अक्षय को आदर्श मानते हैं, कहीं उनकी दाढ़ी देखकर वे भी कहीं अपनी दाढ़ी ऐसी ही न कराने लगें।"
वे कहते हैं, "यह बात मैं भी समझता हूं इसलिए मैंने डायलॉग के जरिए फिल्म में उनकी दाढ़ी का स्टाइल वैसा रखे जाने को सही ठहराने संबंधी तर्क भी दिए हैं। यही नहीं, अंत में अक्षय को जब अपने गांव वापिस लौटे दिखाया जाता है तो उन्हें सिख धर्म की पारंपरिक दाढ़ी के साथ ही दिखाया गया है।
"फिल्म के लिए अक्षय की पहली फोटो शूट 8 अगस्त को रिलीज की जा रही है, जिसमें उनकी दाढ़ी नहीं है, लेकिन बाद में हमें अपनी इस गलती का अहसास हुआ। "
उल्लेखनीय है कि पिछले साल रिलीज हुई विपुल की अक्षय अभिनीत फिल्म 'नमस्ते लंदन' हिट रही थी।
विपुल कहते हैं, "मैं सिख समुदाय को तकलीफ नहीं पहुंचाना चाहता। मैंने सिख नेता गुरबचन सिंह बच्चन और उनके सहकर्मियों को फिल्म दिखाकर उनकी सहमति ले ली है, इसलिए समझता हूं कि अब कोई विरोध नहीं होना चाहिए।"
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications