अक्षय की कीमत हुई 22 करोड़
अमिताभ बच्चन, शाहरुख़ खान, और यहाँ तक कि रजनीकांत जैसे नायकों की कीमत भी15 और16 करोड़ रुपये है लेकिन अक्षय कुमार ने इस नए साल से अपनी हर फ़िल्म की कीमत22 करोड़ रुपये कर दी है.
साल2007 में अक्षय की चारों फिल्मों ने धूम मचा दी और पिछले साल के सबसे हिट हीरो भी वही रहे. इस बात में तो कोई शक नहीं है की अक्षय ने किंग खान को भी हिट फिल्मों के मामले में साल2007 में मात दे दी.
और इसी बात की कीमत अक्षय इस साल वसूलने वाले हैं. प्राप्त सूत्रों के अनुसार अक्षय ने अपनी कीमत बढाकर22 करोड़ रुपये कर दी है.
2008में अक्षय निखिल अडवानी की100 करोड़ वाले बजट की फ़िल्म कर रहे हैं जो अब तक की सबसे महंगी फ़िल्म बताई जा रही है. फ़िल्म का नाम चांदनी चौक टू चाइना है. बताया जाता है कि ये फ़िल्म अक्षय की असल ज़िंदगी की कहानी हैं.
सोचने वाली बात ये हैं कि अगर इस साल भी अक्षय की सारी फिल्में हिट हो गई तब अगले साल से अक्षय की कीमत कितनी होगी.


Click it and Unblock the Notifications