अक्षय का नया साल परिवार के साथ
अक्षय कुमार साल भर कडी मेहनत करते हैं और रात दिन शूटिंग में व्यस्त रहते हैं. लेकिन वे बर्थडे, क्रिसमस और नया साल का त्योहार अपने परिवार के साथ ही मनाते हैं और इन दिनो वे शूटिंग नही करते.
वे नये साल को मनाने के लिए कैरेबियन क्रूस द्वीप में अपनी पत्नी टिंवकल और बेटे के साथ गये हैं. इसके लिए उन्होंने आठ दिन की छुटिट्यां ले रखी हैं.
अक्षय का कहना है कि वे त्योहार को अपने परिवार के साथ मनाना पसंद करते हैं. वे साल भर शूटिंग करते हैं और केवल त्योहार में अपने परिवार के साथ मौजूद रहते हैं.
अक्षय अपने कैरियर को लेकर काफी खुश हैं. अक्षय का कहना है कि वे इस समय फिल्मों में काम केवल पैसे के लिए नही कर रहे हैं बल्कि वे अपनी संतुष्टि के लिए अभिनय कर रहे हैं. यही वजह है फिल्मों में अपनी भूमिका को काफी महत्व दे रहे हैं और चुन चुन कर ही फिल्म कर रहे हैं.
अक्षय कुमार ने कहा कि सन 2007 में उनकी चार फिल्मों ने 450 करोड का व्यावसाय किया. उन्होंने अपने 17 साल के कैरियर में 120 फिल्में की जिनमें 70 फिल्म हिट रही. अब इससे ज्यादा उनसे क्या अपेक्षा रखी जा सकती है. यही वजह है कि अब वे पैसे के लिए नही बल्कि सशक्त भूमिकाओं के लिए फिल्में कर रहे हैं.
अक्षय की सन 2008 में आने वाली फिल्में टसन, सिंह इज किंग, चांदनी चौक टू चाइना और एट बाई टेन आदि हैं.


Click it and Unblock the Notifications