मुझे शराब की लत नहीं: अक्षय खन्ना

एक खास बातचीत में अक्षय खन्ना ने कहा, "मुझे शराब की लत नहीं है और कौन कहता है कि मैं इससे छुटकारा पाने के लिए इलाज करवा रहा हूं? हां, यह सच है कि मैंने काम से कुछ दिनों के लिए छुट्टी ली थी।"
उन्होंने कहा कि एक मित्र के नाइट क्लब के बाहर एक फोटोग्राफर उनकी तस्वीर खींच ली, जिसके बाद लोग यह कहने लगे कि मैं शराब पीता हूं।
अक्षय खन्ना हाल ही में रिलीज हुई कॉमेडी फिल्म 'मेरे बाप पहले आप' में हैं।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications