विदेशी स्टंट मैन बनेंगे अक्षय
बॉलीवुड के दिलेर एक्टर अक्षय कुमार ने अब तक काफी फिल्मों में अपनी जांबाज़ी का परिचय दिया है. फिलहाल अक्षय साजिद नाडियाडवाला के अब तक की सबसे बडी और महंगी फिल्म 'कम्बख्त इश्क़" में एक हॉलीवुड के स्टंटमैन की भूमिका निभा रहे हैं. साजिद नाडियाडवाला के प्रोडक्शन कंपनी 'नाडियाडवाला ग्रैंडसन एंटरटेनमेंट" के तहत बनने वाली इस फिल्म की शूटिंग विदेशों में होगी बल्कि उनकी इस महत्वाकांक्षी फिल्म में हॉलीवुड के कई कलाकार नज़र आएंगे.
हर क्षेत्र में व्यापक होते देश भारत में बॉलीवुड का व्यापक होना कोई चमत्कार नहीं है यह सब जानते हैं. फिल्मकारों द्वारा विदेशों में हो रही शूटिंग और उनके कलाकारों का हमारी फिल्मों में काम करना पूरानी बात हो चुकी है. इस बात को समझते हुए साजिद नाडियाडवाला अपनी इस फिल्म को विदेशी रंग देना चाहते हैं.
उनका कहना है 'हमारी फिल्म इंडस्ट्री विश्व में अपनी उपस्थिति दर्शा चुकी है और यही वजह है कि आज भारतीय सिनेमा ने अपनी पहचान विश्व स्तर पर बनाई है. मैं चाहता हूं मेरा बैनर भी दूसरे बैनर की तरह विश्व स्तर पर अपनी पहचान कायम करे". साजिद की इस फिल्म की खासियत यह है कि हमेशा से अपने स्टंट खुद करने वाले अक्षय स्टंट के गुर विदेशी स्टंट मैनों से सीखेंगे. इस फिल्म में उनकी को स्टार हैं करीना कपूर.
फिल्म 'सबसे बडा खिलाडी" में अंडरटेकर से लडते नज़र आ चुके अक्षय कुमार को हॉलीवुड की तरह स्टंट करते सब देख चुके हैं. सो अब सवाल यह उठता है कि इस फिल्म में आखिर किस तरह का स्टंट करते हुए हम अक्षय कुमार को देखेंगे ?


Click it and Unblock the Notifications