गोवा में टिंवकल के लिए अक्षय ने खरीदा बंगला

टिंवकल का दिल जब गोवा के अंजुना बीच स्थित एक पुराने पुर्तगाली बंगले पर आया तो अक्की ने टिंवकल को खुश करने में देर नहीं लगाई और ताबडतोड इस बंगले को पांच करोड रुपए में खरीद लिया.
हालांकि यह बंगला 75 साल पुराना है और टिंवकल इस बंगले को भव्य रुप दे रही है. ज्ञात हो कि टिवंकल एक मानी हुई इंटिरियर डिजाइनर भी है. बंगले में एक कुंआ, बडा बगीचा और कंपाउड दीवार भी है.
वैसे अक्की और टिंवकल दोनो व्यावसायी दिमाग के माने जाते हैं और वे पैसा कमाने के लिए प्रापर्टी खरीदते हैं लेकिन इस बंगले ने टिंवकल को इतना प्रभावित किया है कि वे इसे सिर्फ अपना निजी घर ही बनाना चाहते हैं.


Click it and Unblock the Notifications