..................... Ajay Santoshi will do more films | अजय और मैं और फिल्में करेंगे: संतोषी - Hindi Filmibeat

अजय और मैं और फिल्में करेंगे: संतोषी

By Staff

Ajay Devgan
अफवाहों को विराम देते हुए निर्देशक राजकुमार संतोषी ने कहा कि अपने पसंदीदा कलाकार अजय देवगन के साथ वे और भी फिल्में करेंगे।

संतोषी और अजय ने 'हल्ला बोल', 'खाकी', 'लज्जा' और 'लीजेंड ऑफ भगत सिंह' में एक साथ काम किया है, हालांकि इनमें से एक भी फिल्म बहुत अच्छा व्यवसाय नहीं कर पाईं।

संतोषी ने कहा, "हम सिर्फ इसलिए अलग नहीं हो सकते कि हमारी कुछ फिल्में अच्छा नहीं कर पाईं हैं। जल्दी ही वे अजय के साथ कोई फिल्म करेंगे।"

अजय को लेकर संतोषी 'रामायण' और 'अशोक' की कहानी पर फिल्म बनाने की सोच रहे हैं।

इससे पहले संतोषी रणबीर कपूर और कैटरीना कैफ की 'अजब प्रेम की गजब कहानी' की शूटिंग कर लेना चाहते हैं।

मुंबई, गोवा और इटली में शूट की जाने वाली यह फिल्म संतोषी की पहली प्रेम कहानी होगी। इसमें उपेन पटेल भी अभिनय करते दिखेंगे।

कैटरीना और शाहिद को लेकर संतोषी जल्दी ही एक फिल्म बनाना चाहते हैं।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X