अजय ने नहीं पोछे काजोल के आंसू

शो के निर्देशक सतीश दत्त ने फोन पर बताया, "काजोल के रोने पर मैंने अजय को बुलाकर उसका कारण पूछा। उन्होंने बताया कि पिता के गुजर जाने के बाद से काजोल ऐसे ही अचानक रो पड़ती हैं। दरअसल, उन्हें अपने पिता की याद आ जाती है।"
उल्लेखनीय है कि 10 अप्रैल को काजोल के पिता जाने-माने निर्देशक सोमू मुखर्जी की मृत्यु हो गई थी।
दत्त ने बताया कि ऐसे में काजोल की मां तनुजा ने उन्हें गले से लगा लिया लेकिन अजय उनसे दूर खड़े रहे। वह चाहते थे कि काजोल खुद ही चुप हो जाएं।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications