बड़े भाई की तरह हैं अजय: अमिता

अजय, अमिता के पिता एवं फिल्म निर्माता मंगत कुमार के करीबी मित्र भी हैं। अमिता ने कहा, "ऐसा कभी नहीं हुआ, जब अजय भैया ने मेरी मदद नहीं की हो। वह हमेशा से बहुत ज्यादा ख्याल रखने वाले और स्नेह करने वाले मेरे बड़े भाई की तरह हैं।"
"'शिखर' के दौरान जब मैं जॉन मैथ्यू मैथन के साथ सहायक निर्देशक के रूप में काम कर रही थी, तब भी उन्हें हमेशा अपने साथ पाया। काजोल दीदी और अजय भैया हमेशा मेरे साथ अभिभावकों सा व्यवहार करते हैं।"
वे कहती हैं, "मेरी खुशकिस्मती है कि मेरे सह-कलाकारों की खोज के दौरान भी वे मेरे साथ थे।"
प्रेम-त्रिकोण पर आधारित इस फिल्म में अमिता के दो सह-कलाकारों की खोज के लिए कुमार मंगत ने 'ऑल इंडिया हंट शो' का आयोजन किया था।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications