अशोका में बाप-बेटे बनेंगे अजय देवगन
राजकुमार संतोषी फिल्म अशोका बनाने जा रहे हैं जिसमे अजय देवगन बाप बेटे की दुहरी भूमिका करेंगे. वे फिल्म में अशोक और उसके बेटे कुणाल की भूमिका करेंगे.
फिल्म की कहानी मुख्य तौर पर अशोक के जीवन पर आधारित है लेकिन इसमें बाप बेटे की भूमिका को भी दिखाया जायेगा. फिल्म में अजय के दो अलग अलग लुक दिखायें जायेंगे जिसमें एक अशोक का और दूसरा बेटे कुणाल का है.
अजय देवगन आजकल सार्थक फिल्में करने में ज्यादा रुचि दिखा रहे हैं, गंगाजल जैसी फिल्में इसका उदाहरण हैं. वे अशोका में दुहरी भूमिका में क्या कमाल करते हैं, यह देखने लायक होगा.


Click it and Unblock the Notifications