..................... Ajay will Produce 3 films this year | अजय देवगन करेंगे तीन फिल्मों का निर्माण - Hindi Filmibeat

अजय देवगन करेंगे तीन फिल्मों का निर्माण

By Staff

Ajay Devgan
फिल्म निर्माण के क्षेत्र में कदम बढ़ा चुके बॉलीवुड अभिनेता अजय देवगन इस वर्ष तीन फिल्मों का निर्माण करेंगे। हाल ही में उन्होंने 'यू मी और हम' के जरिए निर्देशन की दुनिया में भी कदम रखा था।

अजय इस वर्ष एक और फिल्म निर्देशित कर सकते हैं। वह इन दिनों 'जी टेलीविजन' के रिएलिटी शो 'रॉक एंड रोल फैमिली' में अपनी पत्नी काजोल और सास तनुजा के साथ जज की भूमिका निभा रहे हैं। वहीं दूसरी ओर वह अभिनय की दुनिया में भी सक्रिय हैं।

रोहित शेट्टी की 'गोलमाल रिटर्न्‍स', कुमार मंगत की 'टूनपुर का सुपरहीरो', प्रकाश झा की 'राजनीति' और विपुल शाह की 'लंदन ड्रीम्स' में अजय पर्दे पर नजर आएंगे।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X