..................... Ajay is planing for an Action Film | अजय देवगन बनाएंगे एक्शन फिल्म - Hindi Filmibeat

अजय देवगन बनाएंगे एक्शन फिल्म

By Staff

Ajay Devgan
अजय देवगन अपनी पहली निर्देशित फिल्म 'यू, मी और हम' के उत्साहजनक परिणाम के बाद एक्शन फिल्म के निर्देशन पर विचार कर रहे हैं।
अजय ने बताया, "मेरे पास दो विषय तैयार हैं। उनमें से जो ज्यादा अच्छा लगेगा मैं उस पर ही पहले काम करूंगा। एक गंभीर फिल्म बनाने के बाद अब मैं हल्की फुल्की फिल्म बनाना चाहता हूं।"

उन्होंने कहा, "एक्शन फिल्म बनाने पर मैं गंभीरता से विचार कर रहा हूं। मेरे लिए इसमें कुछ खास करना आसान भी होगा। यह और बात है कि इसके जरिए दर्शकों को कोई संदेश दे पाना आसान नहीं होगा।"

'फूल और कांटे' से 15 साल पहले इंडस्ट्री में कदम रखने वाले अजय के लिए जीवन का पूरा चक्र घूम चुका है। इसके बावजूद प्रतिस्पर्धा उन्हें परेशान नहीं करती।

वह कहते हैं, " 'यू, मी और हम' से पहले मैं थोड़ा आलसी था। दूसरे क्या कर रहे हैं, इससे मुझे कोई फर्क भी नहीं पड़ता था। लेकिन अब मैं काफी बदल गया हूं।"

'ओमकारा' के बाद करीना कपूर के साथ दूसरी फिल्म कर रहे अजय बताते हैं कि 'गोलमाल रिटर्न्‍स' का सिर्फ गाना शूट करना रह गया है। इसके बाद उनकी यह कॉमेडी फिल्म रिलीज के लिए तैयार होगी।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X