..................... Advani praised 'U, Me aur hum' | आडवाणी ने 'यू, मी और हम' की तारीफ की - Hindi Filmibeat

आडवाणी ने 'यू, मी और हम' की तारीफ की

By Staff

Ajay Kajol
भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के नेता लालकृष्ण आडवाणी ने अजय देवगन की निर्देशित फिल्म 'यू, मी और हम' की एक विशेष प्रदर्शन के दौरान जम कर तारीफ की।
एक सूत्र के अनुसार सांसद रविशंकर प्रसाद द्वारा शनिवार को आयोजित एक विशेष प्रदर्शन के बाद आडवाणी फिल्म खत्म होने के काफी देर बाद तक तालियां बजाते रहे।

इस अवसर पर आडवाणी ने कहा कि फिल्म ने उनके दिल को छू लिया।

'यू, मी और हम' अभिनेता अजय देवगन द्वारा निर्देशित पहली फिल्म है। इस फिल्म की कहानी तीन दंपत्तियों की है। फिल्म में दिखाया गया है कि क्यों कोई भी वैवाहिक जीवन बिना कुछ समस्याओं के संपूर्ण नहीं होता।

फिल्म के प्रदर्शन के दौरान भाजपा नेता सुषमा स्वराज और अभिनेत्री काजोल एवं अजय देवगन भी उपस्थित थे।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X