अदनान की शादी को मिली मंज़ूरी

By Staff

Adnan Sami
अपने गीत संगीत से भारतीयों को मुग्ध करने वाले ने जब पिछले साल अपना ढेर सारा वजन घटाया तो काफी लडकियां उन पर मुग्ध हो गई. मगर अदनान का दिल जिस पर अटका हुआ था उन्होंने न सिर्फ उससे विवाह रचाया बल्कि उसे वैध भी करवा लिया.

37 वर्षीय अदनान सामी ने दुबई में रहने वाली अपनी 32 वर्षीय गर्ल फ्रेंड सबाह गलाद्री से पिछले साल अप्रैल माह में बान्द्रा के जामा मस्जिद में शादी की थी तथा भारतीय कानून के अनुसार अपने विवाह को वैध बनाने के लिए उन्होंने अक्तूबर माह में अर्ज़ी दी थी.

फिलहाल भारतीय आबो हवा में ढल चुके अदनान के प्रशंसको के लिए खुशी की बात है कि उनकी अर्ज़ी इसी साल 2 फरवरी को मंज़ूर कर ली गई है. यदि दूसरे शब्दों में कहा जाए तो सबाह न सिर्फ अदनान की धर्म पत्नी बन चुकी हैं बल्कि वह भारत की पुत्रवधू भी बन चुकी है.

गौरतलब है कि अदनान ने 'हिना" फेम ज़ेबा बख्तियार से सितंबर 2001 में विवाह रचाया था और अप्रैल 2004 में दुबई में उन्होंने मुस्लिम रीति रिवाज़ से उनसे तलाक भी ले लिया था.

ईश्वर से थोडी सी लिफ्ट मांगने वाले अदनान को अपने प्यार सबाह के रूप में ईश्वर से कुछ ज़्यादा ही मिल गया है. लगता है शायद उन्होंने यह नहीं सुना है 'देने वाला जब भी देता, देता छप्पड फाडकर".

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X