8 साल बाद आदित्य चोपड़ा करेंगे निर्देशन
दिलवाले दुल्हनिया ले जाएंगे और मोहब्बतें जैसी सुपरहिट फिल्मों के निर्देशक आदित्य चोपडा़ लगभग आठ वर्ष बाद एक बार फिर लाईट्स कैमरा एक्शन बोलते नजर आएंगे.
यशराज फिल्मस सूत्रों के अनुसार आदित्य की तीसरी फिल्म रब ने बना दी जोडी में भी नायक शाहख खान ही होंगे हालांकि नायिका के लिये नया चेहरा लिया जायेगा जिसकी खोज जारी है.
फिल्म के लेखक भी आदित्य ही हैं और इसकी शूटिंग मई में शुरू होगी तथा इसी वर्ष के अंत तक फिल्म के प्रदर्शन की योजना है. 2000 में प्रदशित मोहब्बतें के बाद आदित्य ने निर्देशन छोडकर अपने पिता यश चोपड़ा के बैनर यशराज फिल्म्स को कापोरेट स्वरूप देने में जुट गये थे.
आदित्य की देखरेख में यशराज ने धूम धूम 2, हम तुम, सलाम नमस्ते, बंटी और बबली, फना, चक दे इंडिया जैसी कई सफल फिल्मों का निर्माण किया. हालांकि पिछले वर्ष यशराज की तारा रम पम, झूम बराबर झूम, लागा चुनरी में दाग आदि फिल्में बुरी तरह से पिट गयी थीं.
आदित्य ने इस दौरान अपने पिता यश चोपड़ा के निर्देशन में बनी फिल्म वीर जारा की पटकथा भी लिखी थी.


Click it and Unblock the Notifications