अदिति बनी मुख्यमंत्री देशमुख की बहू

ज्ञात हो कि अदिति के ससुर जहां मुख्यमंत्री हैं, वहीं देवर रितेश देशमुख बालीवुड के स्टार हैं. मुंबई के आलीशान होटल ग्रेंड हयात में अमित और अदिति के विवाह में देश भर से महत्वपूर्ण व्यक्तियों के साथ बालीवुड की कई हस्तियों ने भी हिस्सा लेकर समारोह में चार चांद लगा दिये.
विवाह में बालीवुड से हेमा मालिनी, आशा भोंसले, दिलीप कुमार, सायरा बानो, रानी मुखर्जी, आशुतोष गोवारीकर, करण जौहर, संजय खान, जरीन खान आदि के अलावा टीवी जगत के भी कई कलाकार शामिल हुए.


Click it and Unblock the Notifications