अंचित कौर की 'क्योंकि' वापसी

बालाजी टेलीफिल्म की टीम आजकल शो में उनका ट्रैक और उनका लुक बदलने पर प्लान कर रही है। अंचित कहती हैं, 'क्रिएटिव टीम का फैसला था कि मेरी शो में वापसी हो। प्रॉडक्शन हाउस के साथ मेरी अच्छी अंडर स्टैंडिंग है और वह स्क्रिप्ट के मुताबिक ही शो से किरदारों को हटाते हैं और लाते हैं। एकता ने मुझे बुलाया और शो में दुबारा काम करने के लिए कहा, जिसे मैंने खुशी-खुशी स्वीकार कर लिया।
पहले भी मुझे 'क्योंकि सास भी कभी बहू थी' में नेगेटिव किरदार करना अच्छा लगा था। 'अंचित अपने किरदार के बारे में बताते हुए कहती हैं, 'मेरे किरदार में बहुत ज्यादा बदलाव नहीं हैं, बस कुछ जरूरी बदलाव किए गए हैं। मेरा किरदार नेगेटिव ही रहेगा। वैसे मैं इतना ही बता सकती हूं कि अभी शो की डेट्स और लुक फाइनल होना बाकी है।'
'क्योंकि सास भी बहू थी' की क्रिएटिव हेड रीति चोपड़ा कहती हैं, ' स्क्रिप्ट राइटर्स और एकता चाहती थी कि अंचित शो में वापस आएं। उन्हें मार्च के अंत तक शो में एंट्री दे दी जाएगी। उनका किरदार कहानी में ट्विस्ट ले आएगा। वह पहले की तरह शो में साड़ियां पहनेंगी और उनका किरदार भी उसी तरह का रहेगा, जैसे पहले था।'


Click it and Unblock the Notifications