न ब्लॉग, न सिक्स पैक: अभिषेक बच्चन

अभिषेक कहते हैं, "मैं सिक्स-पैक्स बनाने नहीं जा रहा। मैं अपने वन पैक से ही खुश हूं और इसे ही बनाए रखना चाहता हूं। मैं चाहता हूं कि सब लोग फिर से वन-पैक की ओर लौट आएं।"
उनके पिता अमिताभ बच्चन ब्लॉग चला रहे हैं, लेकिन युवा कलाकार अभी ब्लॉग करने के मूड में नहीं दिख रहे। वह मानते हैं कि पिता की तरह वह प्रतिदिन ब्लॉग के साथ जुड़े नहीं रह सकते हैं।
वह कहते हैं, "मैं लगातार शूटिंग के लिए बाहर रहता हूं। मुझे नहीं लगता कि ऐसे में मैं नियमित रूप से ब्लॉग के साथ जुड़ा रह पाऊंगा।"
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications