'सरकार राज' में अभिषेक की मौत नहीं

जाने-माने निर्देशक रामगोपाल वर्मा ने 6 जून को रिलीज होने वाली फिल्म 'सरकार राज' में अभिषेक बच्चन के चरित्र की मौत को अफवाह बताया है। उन्होंने यह भी कहा है कि फिल्म में ऐश्वर्या और उनके बीच किसी भी तरह का प्रेम प्रसंग नहीं चलेगा।
रामगोपाल वर्मा ने कहा, "मुझे नहीं मालूम कि फिल्म से जोड़कर ऐसी अफवाहें क्यों उड़ाई जा रही हैं। सच यह है कि इसमें अभिषेक की मृत्यु नहीं होती है। साथ ही, फिल्म में ऐश्वर्या और अभिषेक रोमांटिक किरदार में भी नहीं दिखते हैं।"
निर्देशक ने माना कि फिल्म में बालीवुड कलाकार अमिताभ बच्चन शिव सेना प्रमुख बाल ठाकरे की भूमिका में हैं।
वह कहते हैं, "मैं बाल ठाकरे को अच्छी तरह से जानता हूं। यही कारण है कि अमित जी को यह किरदार निभाने के लिए मैं तैयार कर पाया।"
उन्होंने कहा, "इसका कतई भी यह अर्थ नहीं है कि शिव सेना के आदर्श या राज ठाकरे (महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना के प्रमुख) की राजनीति से मैं कहीं भी जुड़ा हुआ हूं।"
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications