..................... AB's Baby won't be in Lakhia's next | लाखिया की फिल्म में नहीं होंगें अभिषेक - Hindi Filmibeat

लाखिया की फिल्म में नहीं होंगें अभिषेक

By Staff

Abhishek Bachchan
'मिशन इस्तांबुल' के निर्देशक अपूर्व लाखिया की अगली फिल्म में उनके खास दोस्त अभिषेक बच्चन नजर नहीं आएंगे। लाखिया यह फिल्म एकता कपूर के लिए निर्देशित करने जा रहे हैं।

लाखिया ने बताया, "इस फिल्म में अभिषेक नहीं रहेंगे। दरअसल, मैं इस फिल्म में उन कलाकारों के साथ काम करूंगा जिनके साथ मैंने पहले काम नहीं किया है।"

लाखिया ने कहा, "इस फिल्म में तुषार कपूर काम करेंगे। मैं उनके साथ काम करना चाहता हूं। मैं जाएद खान को भी इस फिल्म में ले सकता हूं।"

लाखिया की फिल्म 'शूटआउट एट लोखंडवाला' में अभिषेक और अमिताभ बच्चन दोनों नजर आए थे। गौरतलब है कि लाखिया ने अभिषेक के साथ ही बॉलीवुड में कदम रखा था। अपनी पहली फिल्म 'मुंबई से आया मेरा दोस्त' में उन्होंने अभिषेक को मुख्य किरदार के तौर पर पेश किया था।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X