घर के खाने का मजा लेते हैं अभिषेक

अभिषेक तेलीय व अत्यधिक वसा वाला भोजन नहीं करते हैं. लेकिन राजस्थान में दिल्ली 6 की शूटिंग के दौरान वहां उन्हें घी तेल वाला स्वादिष्ट भोजन दिया जाता है, अब अभिषेक का मन ललचाता तो बहुत है लेकिन क्या जाये.
यह सब खाकर उनका वजन तेजी से बढता है और वे बडी मुश्किल से अपना वजन कम कर पाये हैं. लेकिन इसे खाने के अलावा कोई चारा भी नहीं था. इस पर तंग आकर अभिषेक ने मुंबई से अपने प्रिय रसोइये को जयपुर बुलवा लिया.
अभिषेक अपने इस रसोइये के हाथ का बना खाना बडे चाव से खाते हैं और वह खाना भी अभिषेक के मन मुताबिक बनाता है. इस तरह घर से दूर रहकर भी अभिषेक घर के खाने का मजा ले रहे हैं.


Click it and Unblock the Notifications