बिग बी के ऑफिस में तोड़-फोड़

कुछ लोग सेंट्रो कार में आए और ऑफिस की खिड़की को कांच की बोटल और पत्थरों से तोड़कर चले गए. इस बारे में तुरंत ही पुलिस को सूचना दे दी गई थी और उन लोगों की तलाश अभी भी जारी है.
इस बारे में बिग बी के घनिष्ट मित्र और समाजवादी पार्टी के लीडर अमर सिंह ने कहा है कि ये सब कुछ राज ठाकरे ने करवाया है. कुछ दिनों पहले ही राज ठाकरे न कहा था कि अमिताभ ने सारी शोहरत और पैसा महाराष्ट्र में कमाया है लेकिन उन्होंने अब तक महाराष्ट्र के लिए कुछ भी नहीं किया.
उल्लेखनीय है कि अमिताभ बच्चन हमेशा उत्तर प्रदेश के लिए ही अपना योगदान देते आए हैं और इसी वजह से राज ठाकरे उनके ख़िलाफ़ हैं. एबीसीएल में पथराव की वजह भी राज ठाकरे को ही बताया जा रहा है.


Click it and Unblock the Notifications