आमिर खान बनेंगे गुरुदत्त..!

डुंगरपुर ने इस भूमिका के लिए आमिर खान से बात की, लेकिन आमिर ने पहले फिल्म की पूरी स्क्रिप्ट को तैयार करने को कहा है। फिल्म की स्क्रिप्ट अनुराग कश्यप लिख रहे हैं।
बताया जाता है कि डुंगरपुर गुरुदत्त के बहुत बडे प्रशंसक हैं और उन्होंने गुरुदत्त के नाम से ही फिल्म का शीर्षक रजिस्टर्ड करवा रखा है। डुंगरपुर ने कहा कि यह सच है कि वे गुरुदत्त पर फिल्म बनाने की तैयारी कर रहे हैं।
गुरुदत्त के बारे में अनुसंधान किया जा रहा है। इस काम में अनुराग कश्यप और करन बाली उनकी पूरी सहायता कर रहे हैं। महान निर्देशक गुरुदत्त पर फिल्म बनना वाकई उन्हें सच्ची श्रद्धांजलि देना होगा।


Click it and Unblock the Notifications