तीन कलाकारों की खोज में जुटे आमिर

इस फिल्म के जरिए निर्देशन की दुनिया में कदम रखने को तैयार अभिनय देव कहते हैं, "तीनों कलाकार इसमें समान रूप से महत्वपूर्ण होंगे। उनमें से एक के लिए हम रणबीर कपूर को लेना चाहते थे, लेकिन ऐसा हो नहीं पाया।"
सन 2006 से अब तक 350 विज्ञापन फिल्में निर्देशित कर चुके अभिनय ने कहा, "अगस्त के अंत से हम इसकी शूटिंग शुरू कर देंगे।"
चर्चा थी कि स्वीडन के निर्देशक रॉबर्ट नायलंड की जगह इस फिल्म के निर्देशन के लिए अभिनय को चुना गया है, लेकिन अभिनय कहते हैं, "रॉबर्ट से पहले ही इस फिल्म के निर्देशन के लिए मुझे कहा गया था। दरअसल, इस फिल्म की प्रकृति को ध्यान में रखकर आमिर एक नए निर्देशक को लेना चाहते थे। विज्ञापन फिल्मों के मेरे काम से प्रभावित होकर उन्होंने इसके लिए मुझे चुना था।"
मराठी फिल्मों के बेहतरीन कलाकार रमेश और सीमा देव के बेटे अभिनय कहते हैं, "उस वक्त मैं रितेश और फरहान के साथ एक अन्य प्रोजेक्ट में व्यस्त था, लेकिन वह पटकथा से आगे नहीं बढ़ पाया। इसी बीच रॉबर्ट का नाम इससे जुड़ा।"
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications