आमिर फिर हुए घायल

फिल्म 'गजनी' के निर्देशक ए. आर. मुर्गा दास ने कहा कि रविवार दोपहर शूटिंग के दौरान उन्हें गंभीर चोट लगी। उन्होंने कहा कि चिकित्सकों ने उन्हें आराम करने की सलाह दी है, जिस कारण शूटिंग फिलहाल रोक दी गई है।
सूत्रों के अनुसार चिकित्सकों की सलाह के बाद ही आमिर मुंबई लौटेंगे। गौरतलब है कि पिछले हफ्ते फिल्म की शूटिंग के दौरान ही वह घायल हुए थे। घायल होने के बाद उन्होंने कुछ दिन आराम किया लेकिन फिर वह शूटिंग पर लौट आए।
सूत्रों के अनुसार आमिर की मांसपेशियों में खिंचाव आ गया है जिससे उन्हें काफी समस्या आ रही है। सेट पर जिस समय यह घटना हुई उस समय एक चिकित्सक भी वहां मौजूद था। आमिर को तुरंत एक स्थानीय अस्पताल में भर्ती करवाया गया।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications