आमिर ने तोडा कंगना का दिल
आमिर खान यूं तो अपने प्रशसंको से अच्छा व्यवहार करने के लिए जाने जाते हैं लेकिन एक फिल्मी पार्टी के दौरान उन्होंने कंगना राणावत की उपेक्षा कर उसका दिल तोड दिया. बेचारी कंगना को बिल्कुल भी उम्मीद नहीं थी कि आमिर उसके साथ इस तरह का व्यवहार करेंगे.
बताया जाता है कि उक्त फिल्मी पार्टी में कंगना अपने दोस्तों के साथ जब गपशप कर रही थी कि तभी आमिर खान वहां पहुंचे. आमिर को देखकर कंगना फूली नहीं समाई. दरअसल कंगना आमिर की बहुत बडी प्रशंसक भी है. आमिर को पार्टी में आया देख वह भागी भागी आमिर के पास आई और खुशी से चहकते हुए उसने आमिर की तारीफ की. लेकिन आमिर ने ठीक है कहकर उसकी ओर से अपना ध्यान हटा दिया. इससे कंगना हैरान रह गई और उसे समझ में नहीं आया कि उसका हुश्न देख कर अच्छे अच्छे लोग पागल हो जाते हैं और यह आमिर है कि बस..!
ज्ञात हो कि आमिर ने पहले कंगना को अपनी फिल्म गजिनी के लिए अनुबंधित करना चाहा था और उसे इस बारे में मीडिया से बात करने पर मना किया था लेकिन कंगना इस बात को हजम नहीं कर पाई और उसने यह बात फैला दी कि वह आमिर की फिल्म में काम कर रही है. इससे आमिर ने नाराज होकर कंगना को फिल्म से हटा दिया.
शायद यही सोचकर कंगना पार्टी में आमिर को मनाना चाह रही थी. लेकिन कंगना को सोचना चाहिए कि इंडस्ट्री में हर कोई एक जैसा नहीं है. आमिर कोई आदित्य पंचोली नहीं हैं जो कि सिर्फ हुश्न के बल पर पिघल जायें.


Click it and Unblock the Notifications