आमिर ने बताया ख़ुद को नम्बर वन

आमिर के इस बयान से चारों ओर सन्नाटा छा गया. आमिर ने ये भी बताया कि उन्हें क्रिकेट को केवल एक दर्शक के रूप में लेना पसंद है ना कि किसी टीम को खरीदना. इसमें भी आमिर ने शाहरुख़ खान पर कटाक्ष किया.
लेकिन हमारे किंग खान की दरियादिली देखिये. आमिर के इस कथन का भी उन्होंने मुंह तोड़ जवाब दिया. शाहरुख़ ने बताया कि वो आमिर के खिलाफ कुछ भी नहीं कह सकते क्यूंकि उनकी पत्नी गौरी आमिर की बहुत बड़ी प्रशंसक है.
वैसे तो आमिर अब तक किसी भी ऐक्टर पर छींटा-कशी करते नहीं पाये गए लेकिन शायद सफलता ने उन्हें भी इस कीचड़ में लाकर खड़ा कर दिया है. अब वो भी बयानबाजी करके विवादों में आने लगे हैं. देखिये आमिर मियां सम्हल कर रहिये. कहीं आप ही आफत में ना पड़ जाएँ.


Click it and Unblock the Notifications