अब राहत को टक्कर देंगे आमिर गुलाम

रेश्मा, सलमा आगा, नुसरत फतेह अली खान, बडे मियां गुलाम अली खां साहब, अली हैदर, आतिफ असलम, आदिल तथा राहत फतेह अली खां यह कुछ गिने चुने नाम है जिन्होंने भारतीय संगीत प्रेमियों के दिलों में अपनी खास जगह बनाई. फिलहाल इन नामों में एक नाम और जुडने जा रहा है और वह है बडे मियां गुलाम अली खां साहब के नवाबजादे आमिर गुलाम का.
निर्माता रचना सिंह की फिल्म 'एक सेकंड जो ज़िंदगी बदल दे" से इन्होंने भारतीय फिल्मों की दुनिया में कदम रखा है. पार्थो घोष निर्देशित इस फिल्म में आमिर गुलाम न सिर्फ संगीत दे रहे हैं बल्कि इसमें कुछ गीतों को अपनी आवाज़ से नवाज़ा भी है.
इस फिल्म के मुख्य कलाकार जैकी श्रॉफ, मनीषा कोइराला तथा निकिता आनंद हैं. गौरतलब है कि इस फिल्म से सैफ की पूर्व प्रेमिका रोज़ा अपना फिल्मी करियर शुरू करने जा रही हैं.
भारतीय संगीत प्रेमी बरसों से बडे गज़लकार गुलाम अली का प्रशंसक रहा है अब आमिर गुलाम अपने पिता की धरोहर को भारत में कितना आगे बढा पाते हैं क्योंकि राहत फतेह अली खां के साथ बसे हुए अन्य पाकिस्तानी कलाकारों के साथ, इन दिनों हो रहे रिएलिटी शो ने पाकिस्तानी कलाकारों के लिए अपने दरवाज़े और बडे कर लिए हैं. ऐसे में आमिर की प्रतियोगिता भारतीय कलाकारों के साथ साथ पाकिस्तानी कलाकारों से भी है.


Click it and Unblock the Notifications