..................... Aamir Chitrangada in 'Delhi Belly' | 'दिल्ली बेली' में आमिर के साथ चित्रांगदा - Hindi Filmibeat

'दिल्ली बेली' में आमिर के साथ चित्रांगदा

By Staff

Chitrangada Singh
मॉरीशस में ओनिर की फिल्म 'सॉरी भाई' की शूटिंग पूरी करने के बाद चित्रांगदा मुंबई पहुंच चुकी हैं। अब वह आमिर खान की फिल्म 'दिल्ली बेली' की शूटिंग पूरी करना चाहती हैं।
इन तीन महीनों में फिल्मों में वापसी को लेकर उनका सारा भय छूमंतर हो चुका है।

चित्रांगदा ने बताया, "मैं पटकथा का इंतजार कर रही हूं। मैंने कभी नहीं सोचा था कि फिल्मों में वापसी के बाद मुझे इतने अच्छे किरदार करने को मिलेंगे।"

'हजारों ख्वाहिशें ऐसी' और 'कल..यसटरडे एंड टुमोरो' में अपने अभिनय का जौहर दिखाने के बाद चित्रांगदा ने बॉलीवुड को बाय-बाय बोल दिया था। लेकिन एक बार फिर अभिनय के लिए वह तैयार हैं।

वह बताती हैं, "दिल्ली आधारित सेक्स कॉमेडी 'दिल्ली बेली' में आमिर खान मुख्य भूमिका में हैं और मैं उनके अपोजिट। निर्देशक अभिनय देओल के साथ पहले मैं एक विज्ञापन फिल्म कर चुकी हूं। तब से ही वह अपनी पहली फिल्म में मुझे लेना चाहते थे।"

सुधीर मिश्रा ने चित्रांगदा को नए जमाने की स्मिता पाटिल बताया था। स्मिता पाटिल की करीबी दोस्त रह चुकीं शबाना आजमी ने भी इस पर हामी भरी थी।

चित्रांगदा कहती हैं, "अपनी पहली ही फिल्म में मुझे शबाना जी के साथ काम करने का मौका मिला। 'सॉरी भाई' में वह मेरी सास के किरदार में दिखेंगी। वह हमेशा दूसरों का हौसला बढ़ाती हैं। बिना कुछ कहे वह आपसे बेहतर परफॉर्म भी करा लेती हैं। यह उनकी खासियत है।"

फिल्मों में अपनी दूसरी पारी को लेकर चित्रांगदा काफी उत्साहित हैं। वह कहती हैं, "जितना मैंने सोचा था उससे कहीं बेहतर पाया है। अभिनय करियर को लेकर थोड़ी डरी हुई जरूर हूं।"

मेरे लिए यह गर्व का विषय है कि मैंने 'सॉरी भाई' की टीम के साथ काम किया है। तीन साल बाद यह मेरी पहली फिल्म थी इसलिए मैं नर्वस थी। मॉरीशस में 30 दिनों तक उनके साथ रहने के बाद हम सब एक परिवार की तरह हो गए थे।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X