फिर से खुले सिनेमाहॉल, अक्षय कुमार से लेकर ऋतिक की फिल्में री-रिलीज- देंखे पहले दिन का रिपोर्ट

कुछ शहरों में 15 अक्टूबर, जबकि ज्यादातर शहरों में 16 अक्टूबर से सिनेमाघर फिर से खुल चुके हैं। रिलीज करने के लिए फिलहाल कोई नई फिल्म ना होने की वजह से पुरानी फिल्मों को ही री- रिलीज किया जा रहा है। लेकिन सिनेमाघरों का पहला दिन कुछ खास नहीं रहा। कोविड-19 की वजह से गिने चुने सिनेमाप्रेमी की थियेटर्स पहुंचे, हालांकि वीकेंड पर आंकड़े बढ़ सकते हैं।

मल्टीप्लेक्स मालिकों ने पहले ही साफ कर दिया है कि जो फिल्में ओटीटी पर आ चुकी है, उसे वो बड़ी स्क्रीन पर रिलीज नहीं करेंगे। सिनेमाघर संचालकों को उम्मीद है कि 30 अक्टूबर के बाद से नई फ़िल्में आनी शुरू हो जाएंगी।

Movie theatres

बता दें कि केंद्र सरकार ने 50 फीसदी क्षमता के साथ सिनेमाघरों को खोलने की अनुमति दी है, यानि किसी सिनेमा हॉल में जितनी सीटें हैं, उससे आधी ही टिकटें बिकेंगी। कोविड से सुरक्षा हेतु सरकार ने सिनेमाघरों को लंबी चौड़ी गाइडलाइंस दी है, जिसका पालन करना अनिवार्य है।

16 अक्टूबर को दिल्ली के डिलाइट सिनेमाघर में हाउसफुल 4 लगाई गई है। जहां के महाप्रबंधक राज कुमार मल्होत्रा ने आईएएनएस को बताया- हम पहले दिन से हाउसफुल की उम्मीद नहीं कर रहे। दोपहर 12 बजे के शो में 50-60 से लोग ही पहुंचे। लेकिन, हम ख़ुश हैं कि चीजें शुरू हो गयी हैं।

कार्निवाल सिनेमाज़ में सेक्शन 375, वॉर, मलंग और क्वीन लगायी गयी हैं। दिल्ली-एनसीआर, उत्तर प्रदेश, मध्य प्रदेश, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल और गुजरात में कार्निवल सिनेमाज खुले हैं। जहां सुबह के शोज में पहले दिन 25- 30 लोग पहुंचे। खैर, सात महीने का गैप और नया कंटेंट ना होने की वजह से इस वक़्त ऑक्युपेंसी की उम्मीद नहीं की जा सकती है।

फिलहाल टिकटों के रेट में कोई बदलाव नहीं किए गए हैं। लोग ऑनलाइन बुकिंग या विंडो पर जा बुकिंग करवा सकते हैं। लेकिन प्रिंट टिकट नहीं दिये जाएंगे। बहरहाल, कोविड का डर अभी भी लोगों के बीच है। ऐसे में सिनेमाघरों को विश्वास बनाने में थोड़ा वक्त तो लगेगा।

More from Filmibeat

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X