ऐश करेंगी 'रोबोट' 1.5 करोड़ में
ऐश्वर्या राय फायनली फ़िल्म रोबोट के लिए मान गई हैं. रजनीकांत की बहुत तमन्ना थी कि वो ऐश के साथ काम करें. हालांकि उन्होंने ऐश को फ़िल्म 'शिवाजी' के लिए भी बोला था लेकिन तारीखों की समस्या के कारण ऐश वो फ़िल्म नहीं कर पाई थी.
सूत्रों के मुताबिक ऐश ने 'रोबोट' फ़िल्म के लिए हाँ कर दी है और उनकी फीस1.5 करोड़ बताई जा रही है. फ़िल्म का कॉन्ट्रेक्ट पहले अमिताभ बच्चन ने देखा और उसे पढने के बाद उन्होंने उसमें कुछ बदलाव भी करवाए. इसके बाद ही ऐश ने कॉन्ट्रेक्ट साइन किया.
वैसे ससुर और बहु में इन दिनों कुछ ज़्यादा ही खिचडी पक रही है.


Click it and Unblock the Notifications