'मैं जया बच्चन से बेहतर हूं..', भरी महफिल में अमिताभ बच्चन की एक्ट्रेस ने उड़ाई जया की खिल्ली

Moushumi Chatterjee Jaya Bachchan Amitabh Bachchan

Moushumi Chatterjee On Jaya Bachchan: बॉलीवुड की दिग्गज अदाकारा जया बच्चन मीडिया और पैपराजी के साथ अपने व्यवहार और गुस्से को लेकर काफी सुर्खियों में रहती हैं। वहीं अब बॉलीवुड की मशहूर हीरोइन रह चुकी हसीना ने जया बच्चन पर ऐसा कटाक्ष किया है कि उनके वीडियो ने सनसनी मचा दी है। बड़ी बात ये ही कि भरी महफिल में जया बच्चन की खिल्ली उड़ाने वाली ये हसीना अमिताभ बच्चन की को स्टार भी रह चुकी है।

ये हसीना कोई और नहीं बल्कि दिग्गज अदाकार मौसमी चटर्जी हैं। इंस्टाग्राम पर मौसमी चटर्जी का वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। इस वीडियो में मौसमी चटर्जी जो हाल ही में एक इवेंट में शामिल हुई थीं साड़ी पहने काफी खूबसूरत लुक में दिखाई दे रही हैं। इसी दौरान एक्ट्रेस को देखकर पैपराजी ने पोज देने के लिए आवाज लगाई। इसी बीच किसी ने जया बच्चन का नाम लिया तो उन्होंने करारा जवाब देते हुए कहा कि, 'मैं जया बच्चन से बेहतर हूं' सच कहे तो अगर आप लोग नहीं होते तो हम यहां नहीं होते।' मौसमी का ये वीडियो सोशल मीडिया पर काफी तेजी से वायरल हो रहा है। यूजर्स भी इस पर जमकर कमेंट कर रहे हैं।

मौसमी चटर्जी ने यूं तो अपने करियर में राजेश खन्ना, धर्मेंद्र समेत कई बड़े स्टार के साथ काम किया है। साल 1974 में उन्होंने अमिताभ बच्चन संग फिल्म 'बेनाम' में काम किया था। अमिताभ संग इस फिल्म में दोनों की जोड़ी को काफी पसंद किया गया था। अमिताभ की इस हीरोइन ने अपने करियर में अनुराग, दो प्रेमी, अंगूर , मंजिल, रोटी कपड़ा और मकान, स्वयंवर और सबसे बड़ा रुपैया जैसी सुपरहिट फिल्मों में काम किया है।

बता दें कि मौसमी ने एक्टिंग के अलावा राजनीति में भी हाथ आजमाया था। अपने बेबाक अंदाज के लिए पहचानी जाने वाली एक्ट्रेस ने साल 1990 में आई सनी देओल की फिल्म 'घायल' में भी काम किया किया था। उस दौरान उन्होंने धर्मेंद्र के बेटे सनी देओल की भी क्लास लगा दी थी। मौसमी इंडस्ट्री में अपने बेबाक अंदाज के लिए भी जानी जाती हैं।

बता दें कि मौसमी चटर्जी की दसवीं क्लास में ही शादी हो गई थी। बच्चे होने के बाद तो उनके करियर की असली पारी शुरू हुई थी। उस दौर में जब शादी के बाद एक्ट्रेसेस के करियर खत्म हो जाते थे। तब इस एक्ट्रेस ने इस बात को गलत साबित करते हुए शादी के बाद अपने फिल्मी करियर की शुरुआत की थी। बच्चे होने के बाद भी ये एक्ट्रेस अपनी एक्टिंग से लोगों का दिल जीतने में कामयाब रही थीं।

More from Filmibeat

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X