मौनी रॉय को भीड़ ने घेरा, धक्का-मुक्की और छूने की कोशिश, चौकाने वाला वीडियो!
मौनी रॉय सोशल मीडिया पर काफी खबरों में रहती हैं और इस वक्त उनकी फैन फॉलोविंग काफी शानदार हो चुकी है। लेकिन कभी कभी ऐसा कुछ हो जाता है कि जो कि खुद को एक स्टार होने के नाते अच्छा ना लगता हो। ऐसा ही कुछ मौनी रॉय के साथ हाल ही में हुआ है। दरअसल एक वीडियो इस वक्त तेजी से वायरल हो रहा है जिसके Voompla ने साझा किया है। वीडियो में मौनी रॉय काफी परेशान हैं क्योंकि उनको भीड़ ने घेर रखा है, ना सिर्फ उनके साथ धक्का मुक्की हो रही है बल्कि फैंस उनको छूने की कोशिश भी कर रहे हैं।
ये सबकुछ फैंस सिर्फ एक सेल्फी को लेकर कर रहे हैं। इस दौरान अभिनेत्री मुंबई के एक स्टूडियो में डबिंग के लिए लिए पहुंची थीं। इस वीडियो को देखकर आपको लगेगा कि एक महिला होने के नाते मौनी रॉय कितना असहज महसूस कर रहीं हैं।

मौनी रॉय इस दौरान अकेली थीं और उनके साथ किसी तरह का कोई बॉडीगार्ड नहीं नजर आ रहा था। इस वीडियो को सोशल मीडिया पर जिसने भी देखा उनका कहना है कि ऐसा नहीं होना चाहिए।
एक सेलेब्रिटी से पहले अभिनेत्री मौनी रॉय एक महिला हैं और इसकी मर्यादा का ख्याल लोगों को रखना चाहिए। वर्क्रफ्रंट पर अभिनेत्री मौनी रॉय ब्रह्मास्त्र को लेकर काफी बिजी हैं और इस फिल्म में उनके अलावा रणबीर कपूर, आलिया भट्ट और अमिताभ बच्चन जैसे सितारे नजर आने वाले हैं।
इसके अलावा फिल्म में नागार्जुन भी दिखेंगे। फिल्म को अयान मुखर्जी बना रहे हैं। फिलहाल आप देखिए मौनी रॉय का ये वीडियो जो कि वायरल है..


Click it and Unblock the Notifications