चेहरे को लेकर ट्रोल हो गईं एक्ट्रेस मौनी रॉय- लोगों ने कर दी राखी सावंत से तुलना
Recommended Video
भारत के प्रीमियर में पहुंची मौनी रॉय सुर्खियों में हैं। लेकिन किसी अच्छे वजह से नहीं, बल्कि मौनी अपने लुक को लेकर जमकर ट्रोल हो रही हैं। दरअसल, यहां मौनी का चेहरा कुछ बदला बदला सा नजर आया, जिसके बाद सोशल मीडिया पर उनकी तस्वीरें वायरल हो गईं। लोगों ने तो मौनी का 'प्लासटिक' बता दिया और उनकी तुलना राखी सावंत से कर दी।
प्रीमियर में पहुंची मौनी काफी ग्लैमरस दिख रही थीं, लेकिन उनका चेहरा कुछ सूजा सा दिख रहा था। जिसे लोगों ने जल्दी ही नोटिस कर लिया। लोगों ने कहा, प्लासटिक सर्जरी करा करा कर एक्ट्रेस ने अपनी खूबसूरती ही बिगाड़ ली है। वहीं, कुछ ने मौनी को राखी सावंत और माइकल जैक्सन की तरह प्लासटिक का बताया।

बहरहाल, यह पहली बार नहीं है जब किसी एक्ट्रेस की लुक्स को लेकर ट्रोल किया गया हो। इससे पहले भी कई बॉलीवुड एक्ट्रेस प्लासटिक सर्जरी को लेकर सुर्खियों में रही हैं। किसी का चेहरा निखर कर सामने आया, तो कुछ ने शक्ल बिगाड़ लिया।


Click it and Unblock the Notifications











