सड़क दुर्घटना का शिकार हुईं मौनी रॉय, कार पर गिरा बड़ा पत्थर, ये Video हिला देगा
राजकुमार राव और मौनी रॉय की दिवाली रिलीज फिल्म मेड इन चाइना का आज ट्रेलर रिलीज हुआ। इसी दौरान मौनी रॉय एक बड़े हादसे का शिकार हो गई हैं। मौनी ने इस हादसे का वीडियो अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर शेयर किया है।
इसका वीडियो देखकर आप खुद ही समझ जायेंगे कि कैसे मौनी इस घटना में बाल-बाल बची हैं। मुंबई के जूहू सिग्नल पर एक बड़ा सा पत्थर आकर मौनी रॅाय की कार पर गिर गया। इस वजह से उनकी कार का सन रूफ बुरी तरह से टूट गया है।

मौनी रॅाय ने इस हादसे का जिक्र करते हुए कहा है काम पर जाते हुए जूहू सिग्नल पर मेरी कार पर 11 वीं मंजिल से बड़ा पत्थर आ गिरा। सोचिए अगर कोई सड़क पार कर रहा होता तो उसका क्या होता। किसी के पास कोई सुझाव है कि हमें मुंबई मेट्रो की इस लापरवाही के लिए क्या करना चाहिए।
बता दें कि मौनी रॅाय अपनी फिल्म मेड इन चाइना के ट्रेलर लांच के लिए जा रही थीं। तभी उनके साथ ये दुर्घटना हुई। बहरहाल, मौनी रॅाय अपनी आगामी फिल्म को लेकर बेहद उत्साहित हैं। राजकुमार राव के साथ वह इस फिल्म में रोमांस करती हुई दिखाई देंगी। ये फिल्म एक गुजराती बिजनेस मैन के जीवन पर केंद्रित है। फिलहाल यहां देखिए वो वीडियो जिसमें मौनी हादसे का शिकार होने से बच गईं।
यहां देखिए मौनी की खूबसूरत वायरल तस्वीरें, जो कि काफी पसंद की जा रही हैं..स्टाइल और ग्लैमर के मामले में मौनी दिलकश हैं..


Click it and Unblock the Notifications











