मां बनने पर मौनी रॉय का खुलासा- अभी सिर्फ 8 महीने हुए हैं, ब्रह्मास्त्र बॉयकॉट पर बोली इतनी बड़ी बात
रणबीर कपूर की ब्रह्मास्त्र में मौनी रॅाय खास भूमिका में हैं। माना जा रहा है कि ब्रह्मास्त्र मौनी के लिए बॅालीवुड में बड़ी शुरुआत लेकर आएगा। वैसे मौनी के लिए यह साल काफी बेहतरीन रहा है।ब्रह्मास्त्र की रिलीज से पहले उनकी शादी जनवरी 2022 में सूरज नांबियार से हुई। मौनी और सूरज अक्सर अपने संबंधित सोशल मीडिया हैंडल पर अपने निजी जीवन के बारे में अपडेट साझा करते हैं, और उनके फैंस उन्हें पसंद करते हैं।
Recommended Video
3हाल ही में एक अंग्रेजी वेबसाइट से बातचीत के दौरान मौनी रॉय ने बेबी प्लानिंग को लेकर अपनी योजना बताई। एक्ट्रेस से पूछा गया कि क्या परिवार और रिश्तेदार उन पर शादी के बाद बच्चा होने का दबाव बनाते हैं, इस पर मौनी रॅाय ने कहा कि परिवार में कभी भी मां बनने को लेकिन विषय नहीं आया। क्योंकि यह समय उन्हें अपने करियर पर ध्यान देना है।

मौनी ने कहा कि अभी उनकी शादी को केवल 8 महीने हुए हैं और दोनों ही अपने करियर पर ध्यान देना चाहते हैं।मौनी ने यह भी कहा कि उनकी झोली में 2 बड़ी फिल्में हैं। मौनी रॉय ने एक इंटरव्यू में सोशल मीडिया पर फिल्मों को लेकर चल रही ट्रोलिंग पर भी बात की है। मौनी रॉय ने सोशल मीडिया पर ब्रह्मास्त्र के बायकॉट ट्रेंड को लेकर अपनी राय साझा की है।
एक्ट्रेस ने कहा है कि मुझे इन सबसे परेशानी नहीं हुई, क्योंकि मुझे लगा कि क्यों कोई इतना परेशान होगा कि फिल्म देखने से पहले कुछ भी लिखेगा। अगर आप फिल्म देखते हो और फिर आपको फिल्म पसंद नहीं आयी तो आप इसे जाहिर करते हो।लेकिन जो फैनटम लोग हैं वो बिना कुछ देखे कुछ भी लिख देते हैं उनके पास कुछ भी नहीं है लिखने को। आपको बता दें कि मौनी जल्द ही अपने आगामी फिल्मों की जानकारी दे सकती हैं जल्द इसकी घोषणा वह सोशल मीडिया के जरिए करेंगी।


Click it and Unblock the Notifications












