Pics: मौनी रॉय का नया फोटोशूट - पहले साड़ी में भी दिखा बोल्ड अवतार, फिर बिकीनी में किया आराम

मौनी रॉय वो अभिनेत्री हैं जिनकी फैन फॉलोइंग हर दिन इतनी तेज़ी से बढ़ती है कि अंदाज़ा लगाना मुश्किल है। जब टीवी पर पहली बार, मौनी रॉय को एकता कपूर ने नागिन के अवतार में पेश किया तो किसी ने नहीं सोचा होगा कि मौैनी को ये सीरियल ऐसा स्टारडम दिलाएगा कि वो पीछे मुड़कर नहीं देखेंगी। लेकिन अब मौनी रॉय पीछे मुड़कर देख रही हैं लेकिन केवल एक तस्वीर के लिए।

मौनी रॉय ने हाल ही में एक पत्रिका के लिए शानदार फोटोशूट करवाया है। मौनी ने इस फोटोशूट से कुछ तस्वीरें अपने इंस्टाग्राम पर शेयर कीं जहां वो साड़ी में भी बोल्ड अवतार में दिखाई दे रही हैं।

mouni-roy-skips-her-blouse-for-saree-then-changes-to-a-bikini-in-her-latest-pics-makes-fans-go-crazy

मौनी ने अपने इस साड़ी फोटोशूट से कई तस्वीरें फैन्स के साथ साझा की। इसके बाद वो फोटोशूट से खाली होकर सुकून से पूल के किनारे बिकीनी में आराम फरमाती दिखाई दीं। इन तस्वीरों के साथ मौनी ने कैप्शन भी डाला - Rainwashed। मौनी की इन तस्वीरों पर उनके दोस्त और फैन्स लगातार कमेंट कर रहे हैं।

साड़ी में भी दिखा बोल्ड अवतार

साड़ी में भी दिखा बोल्ड अवतार

मौनी रॉय ने बनारसी सिल्क साड़ी के साथ ब्लाउज़ ना पहनने का विचार किया और उनकी इन बोल्ड तस्वीरों पर फैन्स ने ढेर सारा प्यार बरसाया। मौनी रॉय ने अपनी इस तस्वीर के साथ हैशटैग डाला - Bengali Saree Girl. सोफी चौधरी से लेकर मौनी रॉय के नागिन को स्टार्स अर्जुन बिजलानी और अनीता हसनंदानी ने उनकी तस्वीरों की तारीफ की।

टीवी से फिल्मों तक

टीवी से फिल्मों तक

मौनी रॉय का करियर शुरू हुआ था टीवी पर एकता कपूर के सीरियल क्योंकि सास भी कभी बहू थी के साथ। इस सीरियल में मौनी रॉय पुलकित सम्राट के अपोज़िट दिखाई दी थीं और कृष्णा तुलसी के अवतार में थीं। हालांकि उस वक्त की मौनी को इस वक्त की मौनी से पहचान पाना नामुमकिन है।

नागिन से मिला स्टारडम

नागिन से मिला स्टारडम

मौनी रॉय को स्टारडम मिला कलर्स टीवी के शो नागिन के साथ। इस शो ने मौनी रॉय को रातों रात टीवी इंडस्ट्री की सबसे बड़ी स्टार बना दिया। मौनी रॉय, इस सीरियल में एक इच्छाधारी नागिन के किरदार में दिखाई दी थीं। भले ही शो की काफी आलोचना हुई थी लेकिन मौनी को फिर भी अपने इस अवतार के लिए लगातार तारीफें मिलीं।

सलमान खान का मिला साथ

सलमान खान का मिला साथ

नागिन के दौरान मौनी रॉय कई बार सलमान खान के शो बिग बॉस के घर में मेहमान के तौर पर नज़र आईं और उन्हें सलमान खान का साथ मिल गया। इसके बाद मौनी, सलमान के साथ बिग बॉस के मंच पर कई बार नज़र आईं। यहां तक कि सलमान खान की फिल्म ट्यूबलाइट के प्रमोशन के लिए एक खास प्रोग्राम में मौनी परफॉर्म करती हुई नज़र आईं।

अक्षय कुमार के साथ डेब्यू

अक्षय कुमार के साथ डेब्यू

अक्षय कुमार की फिल्म गोल्ड के साथ मौनी रॉय ने अपना फिल्म डेब्यू किया। फिल्म में मौनी रॉय एक बंगाली महिला की ही भूमिका में दिखाई दीं। इसके बाद मौनी मेड इन चाईना में राजकुमार राव और RAW में जॉन अब्राहम के साथ भी दिखाई दीं।

फैन्स दे रहे ढेर सारा प्यार

फैन्स दे रहे ढेर सारा प्यार

मौनी रॉय की ताज़ा तस्वीरों पर फैन्स ढेर सारा प्यार बरसा रहे हैं। इंस्टाग्राम पर मौनी रॉय के 18.2 मिलियन फॉलोअर्स हैं। टीवी से लेकर फिल्मों तक फैन्स उन्हें हमेशा पसंद करते हैं। यही कारण है कि उनकी हर तस्वीर फटाफट वायरल हो जाती है।

ब्रह्मास्त्र का इंतज़ार

ब्रह्मास्त्र का इंतज़ार

मौनी रॉय का अगला प्रोजेक्ट है अयान मुखर्जी की ब्रह्मास्त्र। धर्मा प्रोडक्शन्स की इस फिल्म में मौनी रॉय निगेटिव भूमिका में दिखाई देंगी। फिल्म का इंतज़ार काफी समय से हो रहा है। इस बीच एक बिज़नेसमैन के साथ मौनी रॉय की शादी की अफवाहें भी काफी तेज़ी से उड़ीं।

More from Filmibeat

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X