अक्षय - सलमान ने खोला बॉक्स ऑफिस LUCK, बैक 2 बैक चार फिल्मों के साथ होगा धमाका

कहते हैं भगवान जब भी देता है छप्पर फाड़ के देता है। मौनी रॉय के साथ भी ऐसा ही कुछ हुआ है। सूत्रों की मानें तो अपने बॉलीवुड डेब्यू के पहले ही मौनी रॉय ने अपनी चौथी फिल्म साइन कर ली है और ये फिल्म है राजकुमार राव के साथ मेड इन चाइना। अक्षय कुमार की गोल्ड से डेब्यू करने के बाद मौनी रॉय, रणबीर कपूर की ब्रह्मास्त्र और जॉन अब्राहम की रोमियो अकबर वाल्टर में दिखाई देंगे।

गौरतलब है कि मौनी ने रातों रात स्टारडम पाया था एकता कपूर के शो नागिन से और इसके बाद कलर्स टीवी के बिग बॉस में सलमान खान का दिल मौनी पर आ गया। बस इसके बाद टीवी के हर स्पेशल प्रोग्राम में सलमान के साथ मौनी रॉय दिखने लगीं। और उनके बॉक्स ऑफिस का सफर अक्षय कुमार के साथ शुरू होने जा रहा है।

mouni-roy-signs-her-fourth-film-made-china-opposite-rajkummar-rao

अब नेशनल अवार्ड जीतने वाले गुजराती फिल्ममेकर, मिखिल मुसले के अगले प्रोजेक्ट में राजकुमार राव और मौनी रॉय एक साथ दिखेंगे।फिल्म का नाम है मेड इन चाइना। फिल्म की शूटिंग चीन और अहमदाबाद में होगी। फिल्म को दिनेश विजान की कंपनी मैडॉक फिल्म्स प्रोड्यूस कर रही है।
[एक और सुपरस्टार फिल्म की रिलीज़ डेट BOOKED: 22 फरवरी 2019]

वहीं बात करें मॉनी को तो मॉनी का बॉलीवुड करियर शुरू होने के पहले ही काफी लंबा चलता दिख रहा है। मौनी रॉय टीवी की सुपरस्टार हैं और ये स्टारडम उन्हें दिया है एकता कपूर के सीरियल नागिन ने।

मौनी ने टीवी पर अपना डेब्यू पुलकित सम्राट के साथ क्योंकि सास भी कभी बहू थी से किया था। वैसे जानिए बॉलीवुड में टीवी से कदम रखने वाली हीरोइनों का कैसा रहा है करियर -

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X