Cannes में आज छाई ये तीन इंडियन ब्यूटीज, किसी की पीछे से खुली थी ड्रेस तो कोई लगी 'चमकादड़'

Cannes 2023: दुनिया भर में कान्स फिल्म फेस्टिवल की धूम है और इस साल भारत के तमाम सेलेब्स कान्स फिल्म फेस्टिवल की रौनक बढ़ाने के लिए पहुंचे हैं। आए दिन तमाम सेलेब्स के लुक वायरल हो रहे हैं। अब इसी कड़ी में श्रुति हासन, खुशा कपिला और मौनी रॉय का लुक सामने आया है।
श्रुति हासन का कान्स लुक
उथ फिल्म अदाकारा श्रुति हासन ने भी कांस फिल्म फेस्टिवल में हिस्सा लिया। अदाकारा श्रुति हासन ने कांस फिल्म फेस्टिवल में अपनी ब्लैक लैदर ड्रेस में फैंस का ध्यान खींच लिया। अदाकारा श्रुति हासन ने हाल ही में सोशल मीडिया पर अपनी लेटेस्ट तस्वीरें शेयर कर फैंस का सारा अटेंशन लूट लिया। श्रुति इस दौरान ऑल ब्लैक लेटेक्स ड्रेस में बेहद स्टाइिश दिखाई दे रही थीं। कुछ लोग उनके इस लुक पर कमेंट करते हुए उन्हें चमकादड़ भी बता रहे हैं।
मौनी रॉय का कान्स लुक
'नागिन' फेम्ड अदाकारा मौनी रॉय भी कान पहुंच चुकी हैं और वहां से उनकी जो पहली तस्वीर सामने आई है, उसे देखते ही दिल को संभालना मुश्किल सा हो गया है। इस हसीन बाला ने फिर से ये साबित कर दिया है कि बात जब फैशन की हो, तो उन्हें टक्कर दे पाना आसान नहीं है। मौनी ने फर्स्ट डे के लिए ऐसी ड्रेस चुनी, जो एक ओर उनके फिगर को फ्लॉन्ट कर रही थी, तो वहीं जमकर ड्रामा भी क्रिएट कर रही थी।
कुशा कपिला का कान्स लुक
सोशल मीडिया इंफ्लुएंसर कुशा कपिला भी इस साल कान्स फिल्म फेस्टिवल में बेहद खूबसूरत अंदाज में शिरकत करने के लिए पहुंची हैं। कुशा की पहली तस्वीरों ने फैंस का दिल जीत लिया है। कुशा कपिला इस दौरान फोटोशूट के दौरान एक से बढ़कर एक खूबसूरत पोज देती दिखाई दे रही हैं।


Click it and Unblock the Notifications