..................... mouni roy shared her bold post on social media giving glimpse of new year celebration - Hindi Filmibeat

नया साल का मौका पाते ही पति संग नॉटी हुईं Mouni Roy, बिकिनी में फिगर देख सूरज ने भी किया ये काम

Mouni Roy

Mouni Roy Video: टेलीविजन से लेकर सभी बॉलीवुड सितारे अपने-अपने अंदाज में नया साल मना रहे हैं। लगभग हर सेलेब नए साल की खुशी में कहीं ना कहीं गया हुआ है और वहां से अपनी जश्न की फोटोज शेयर कर रहा है। इस बीच मौनी रॉय की बोल्ड फोटोज सोशल मीडिया पर गर्दा उड़ा रही हैं।

मौनी रॉय को सोशल मीडिया बटरफ्लाई कहें तो गलत नहीं होगा। आए दिन वो अपनी लग्जरी से भरी जिंदगी की झलक दिखाती रहती हैं और इस बार भी उन्होंने ऐसा ही किया है। मौनी रॉय ने सोशल मीडिया पर अपने पति के साथ एक ऐसा वीडियो शेयर किया है, जिसे देखने के बाद हसीना के चाहने वालों के पसीने छूट गए हैं।

इस वीडियो में दिखाई दे रहा है कि मौनी रॉय ने प्रिंटेड बिकिनी पहनी है और उनके पति सूरज नांबियार भी पत्नी की हॉटनेस देख खुद को रोक नहीं पाते हैं और पत्नी से आकर चिपक जाते हैं। अपने पोस्ट के दूसरे फोटो में वो स्वीमिंग पूल के किनारे कुछ पढ़ती हुई नजर आ रही हैं। पोस्ट की तीसरी फोटो में वो किताब रखकर और अपने बाल खोलकर फोटो खिंचवा रही हैं।

मौनी रॉय की इस पोस्ट की चौथी फोटो में वो बिकिनी पहने मिरर सेल्फी लेती हुई नजर आ रही हैं, जिसमें उनका फिगर साफ नजर आ रहा है। पोस्ट की पांचवे वीडियो में वो एक बार फिर से अपने पति सूरज नांबियार के साथ नजर आ रही हैं और इस बार मौनी ने सूरज को अपनी बांहों में जकड़ा हुआ है। पोस्ट के छठी फोटो में उन्होंने अपने लंच की एक झलक दिखाई है। पोस्ट की सातवीं फोटो में उन्होंने एक कोट की फोटो डाली है, जिसमें लिखा है- जो इधर-उधर घूमता है, वो खोया हुआ नहीं होता और पोस्ट की अंतिम फोटो में उन्होंने लिली के फूलों की झलक दिखाई है।

मौनी रॉय का करियर

एकता कपूर के शो 'क्योंकि सास भी कभी बहू थी' से टेलीविजन पर डेब्यू करने के बाद से मौनी रॉय ने एक लंबा सफर तय किया है। 'नागिन' में एक्टिंग करने के बाद वह एक लोकप्रिय नाम बन गईं। मौनी ने 2018 में अक्षय कुमार की फिल्म 'गोल्ड' से बॉलीवुड में डेब्यू किया। मौनी को अयान मुखर्जी की मैग्नम ओपस, 'ब्रह्मास्त्र' में भी देखा गया था। हाल ही में उन्हें जुबिन नौटियाल के साथ 'दोतारा' नाम के म्यूजिक वीडियो में भी देखा गया था। मौनी रॉय आखिरी बार वेब सीरीज 'सुल्तान ऑफ दिल्ली' में नजर आई थीं।

Read more about: mouni roy
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X