मौनी रॉय ने 'ले के पहला पहला प्यार' पर किया जबरदस्त सेक्सी डांस, फैंस ने की तारीफ, यहां देंखे VIDEO

By Filmibeat Desk

मौनी रॉय की पॉपुलैरिटी का अंदाजा उनके सोशल मीडिया अकाउंट को देखकर लगाया जा सकता है। सोशल मीडिया पर उनकी जबरदस्त फैन फॉलोइंग है। एक्ट्रेस भी काफी एक्टिव रहती हैं और अक्सर अपनी तस्वीरें और वीडियोज फैंस के साथ शेयर करती हैं। मौनी रॉय अपने बोल्ड लुक को लेकर काफी सुर्खियों में रहती हैं।

हाल ही में अभिनेत्री ने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो शेयर किया है, जिसमें वो बॉलीवुड क्लासिक 'ले के पहला पहला प्यार' पर काफी सेक्सी डांस करती दिख रही हैं। इसी वीडियो में मौनी के लुक से लेकर उनके मूव्स तक, सब कुछ फैंस को काफी पसंद आ रहा है।

Mouni Roy sexy dance moves on Leke Pehla Pehla Pyar

मौनी के इस वीडियो पर फैंस के साथ साथ टीवी और बॉलीवुड सेलेब्स ने भी रिएक्शन दिया है। कोरियोग्राफर धर्मेश से लेकर एक्टर विक्रांत मैसी ने वीडियो को पसंद किया है। वहीं, मौनी की करीबी दोस्त और कुमकुम भाग्य की कलाकार श्रीति झा कमेंट में लिखा "टू गुड"।

टेलीविजन, रिएलिटी शोज और फिल्मों में नाम कमा रही हैं मौनी रॉय आने वाले समय में अयान मुखर्जी की फिल्म 'ब्रह्मास्त्र' में दिखने वाली हैं। फिल्म में रणबीर कपूर, आलिया भट्ट, अमिताभ बच्चन, नागार्जुन के साथ मौनी का अहम रोल है। इससे पहले मौनी अक्षय कुमार के साथ फिल्म गोल्ड और राजकुमार राव के साथ मेड इन चाइना में दिख चुकी हैं।

बता दें, मौनी रॉय ने साल 2006 में एकता कपूर के टीवी शो 'क्योंकि सास भी कभी बहू थी' से एंटरटेनमेंट जगत में एंट्री ली थी। उसके बाद नागिन और देवों के देव महादेव जैसे शो से अभिनेत्री को पहचान और फैंस से बेइंतहा प्यार मिला। टीवी में नाम कमाने के बाद मौनी रॉय ने फिल्मों की ओर रुख लिया है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X