..................... Mouni Roy seen in romantic style with husband, inside photo of new restaurant launch surfaced - Hindi Filmibeat

पति के साथ रोमांटिक अंदाज में दिखी मौनी रॉय, नए रेस्तरां के लॉन्च की इनसाइड फोटो आई सामने

Mouni Roy

Mouni Roy: मनोरंजन जगत की मशहूर एक्ट्रेस मौनी रॉय मनोरंजन के अलवा अब बिजनेस की दुनिया में भी अपनी किस्मत अजमाने जा रही हैं। हाल ही में, मौनी रॉय एक रेस्तरां की मालकिन बनीं, जिसके लॉन्च इवेंट में ग्लैमर वर्ल्ड से जुड़े कई सितारे पहुंचे। मौनी ने भी पार्टी की इनसाइड फोटोज शेयर की हैं उसमें मौनी अपने पति सूरज के साथ रोमांटिक अंदाज में नजर आ रही हैं।

मौनी रॉय की इनसाइट फोटो-

अभिनेत्री मौनी रॉय के नए रेस्तरां को 4 जून 2023 को लॉन्च किया गया। इस दौरान एक्ट्रेस अपने पति सूरज नांबियार के साथ पहुंची। एक्ट्रेस ने सोमवार को अपने रेस्तरां की इनसाइड फोटोज शेयर की हैं।

कुछ तस्वीरों में उन्हें स्टाइलिश पोज देते हुए देखा जा सकता है तो वहीं कई तस्वीरों में मौनी अपने रेस्तरां के टेस्टी फूड का आनंद लेते हुए दिख रही हैं। एक तस्वीर में एक्ट्रेस मौनी अपने पति सूरज नांबियार की बाहों में पूरी तरह खोई हुई नजर आ रही हैं।

मौनी रॉय की रोमांटिक तस्वीरें-

इस इवेंट में मौनी बेहद ग्लैमरस लग रही थीं। उन्होंने शॉर्ट स्लिट ड्रेस पहनी थी, जिसे एक्ट्रेस ने मिनी हैंड बैग और हाई हील्स से स्टाइल किया था। खुले बाल, स्मोकी आईज और मिनिमल मेकअप में मौनी गॉर्जियस लग रही थीं।

वहीं, उनके हैंडसम हसबैंड ब्लैक टी-शर्ट और जींस में कूल लग रहे थे। मौनी रॉय के रेस्तरां लॉन्च में कई सेलेब्स शामिल हुए। मौनी की बेस्टी दिशा पाटनी से लेकर तेजस्वी प्रकाश, करण कुंद्रा, अंकिता लोखंडे, विक्की जैन और रेमो डिसूजा जैसे सितारों ने रेस्तरां की लॉन्च पार्टी में पहुंचकर चार-चांद लगाए।

मौनी रॉय ने मुंबई के अंधेरी में 'बदमाश' नाम से रेस्तरां खोला है। ये बेंगलुरु के आंत्रप्रेन्योर डॉन थॉमस के स्वामित्व वाली एक नई मल्टी-आउटलेट रेस्तरां चेन है। मुंबई के अंधेरी में शुरू हुए 'बदमाश' की सह-मालकिन मौनी हैं। फैंस सोशल मीडिया पर लगातार एक्ट्रेस को बधाई दे रहे हैं।

Read more about: mouni roy
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X