ब्रह्मास्त्र में लीड Villain का रोल ऑफर हुआ तो चौंक गई थी- मौनी रॉय
मौनी रॉय इस समय फिल्म ब्रह्मास्त्र को लेकर काफी ज्यादा चर्चा में हैं और इस फिल्म को लेकर उन्होने एक बड़ा खुलासा किया है। दरअसल सभी सोच रहे होगे की उनका किरदार इस फिल्म में कैसा होने वाला है। जान लीजिए कि इस फिल्म में मौनी रॉय मुख्य विलेन के किरदार में आपको चौकाने आ रही हैं। इस बात को लेकर खुद मौनी रॉय ने खुलासा करते हुए बताया है कि उनके पास जब ये ऑफर आया तो वो काफी ज्यादा चौंक गईं थीं।
हालांकि इस रोल के लिए वो काफी ज्यादा खुश है और उनका कहना है कि वो कई तरह के रोल करना चाहती हैं। मौनी रॉय का कहना है कि मुझे समय नहीं आया कि अयान मुखर्जी जो इस फिल्म के निर्देशक हैं उन्होने मुझमें क्या देखा जो निगेटिव रोल ऑफर कर दिया।

शायद उन्होने मुझे नागिन में देखा था। इस फिल्म में उनके साथ सुपरस्टार रणबीर कपूर, आलिया भटट् और महानायक अमिताभ बच्चन नजर आने वाले हैं। इसके अलावा फिल्म में साउथ के सुपरस्टार नागार्जुन भी नजर आने वाले हैं।
फिल्म को लेकर लोगों में उत्साह है और इस फिल्म को करण जौहर ने प्रोड्यूस किया है। फिल्म इसी साल अंत में 20 दिसंबर को रिलीज होगी।


Click it and Unblock the Notifications