नीली ड्रेस में Mouni Roy का कातिलाना अंदाज, सोशल मीडिया पर तस्वीर देख घायल हो रहे हैं फैंस!

अभिनेत्री मौनी रॉय इस समय काफी धमाकेदार लुक्स को लेकर चर्चा में रहती हैं और इस वक्त फिर से उनकी कुछ शानदार तस्वीरें चर्चा का विषय हैं। मौनी ने इन तस्वीरों को खुद ही साझा किया है और ब्लू कलर की ड्रेस में वो काफी कातिलाना लग रहीं हैं। ऐसा कहा जाता है कि वो सोशल मीडिया पर अपनी तस्वीरों के माध्यम से फैंस से जुड़ी रहती हैं। मौनी रॉय ने इन तस्वीरों को साझा करते हुए लिखा है, ''जिम्मेदारियों से बर्बाद हुआ एक और अच्छा दिन।''
बता दें कि जैसे ही उन्होने इस तस्वीर को पोस्ट किया फैंस लगातार इसपर रिएक्ट कर रहे हैं। मौनी लगातार अच्छा काम कर रहीं हैं और कुछ शानदार प्रोजेक्ट्स का वो हिस्सा रहीं हैं। बॉलीवुड एक्ट्रेस मौनी रॉय फिल्म 'ब्रह्मास्त्र' के बाद डायरेक्टर्स की पहली पसंद बन गई हैं।
वहीं एक्ट्रेस का फिगर और फैशन स्टाइल भी इतना कमाल का है कि हर कोई उन्हें देखकर इंप्रेस हो जाता है। बता दें कि टीवी की नागिन अक्सर इस तरह से बोल्ड होती रहती हैं और उनके फैंस उनकी तस्वीरों पर प्यार बरसाते रहते हैं।
मौनी रॉय ने अपने करियर की शुरुआत टीवी से की थी और आज उनको सभी लोग जानते हैं। ऐसा कहा जा रहा है कि आने वाले समय में वो कुछ अच्छे प्रोजेक्ट्स में दिखेंगी और अपने अभिनय का जलवा दिखाती हुईं नजर आएंगी।
मौनी रॉय ने कई टीवी रियालिटी शो पर भी काम किया है और फैंस के द्वारा उनको भरपूर प्यार मिला है। इस वक्त वो पूरी तरह से सिर्फ फिल्मों पर ध्यान दे रहीं हैं और कई तरह के किरदार करना चाहती हैं। इसका खुलासा उन्होने खुद किया था।


Click it and Unblock the Notifications