दिवाली से पहले Mouni Roy का धमाका, ब्लैक ड्रेस पहनकर ढाया कहर!

दिवाली 2022 की धमाकेदार शुरुआत हो चुकी है और लगातार सोशल मीडिया पर दिवाली बैश की तस्वीरें वायरल हो रहीं हैं। इस दौरान एक पटाखा बनकर मौनी रॉय भी धमाका करतीं हुईं नजर रहीं हैं। बीती रात उन्होने कुछ ऐसी तस्वीरें साझा की हैं जिनसे नजर हटाना काफी मुश्किल हो रहा है। मौनी रॉय ब्लैक ड्रेस में शानदार लग रहीं हैं। उनके लुक की बात करें तो ढीले-ढाले काले ट्राउजर के साथ काले रंग की कोर्सेट ब्रा पहने, अभिनेत्री एक काले जादू वाली महिला की तरह दिख रही है।
इन तस्वीरों पर उनके फैंस जमकर प्यार बरसा रहे हैं और लगातार कमेंट कर रहे हैं। ऐसा लग रहा है कि उनकी तस्वीरें धड़ल्ले से वायरल हो रहीं हैं। जब भी स्टाइलिंग की बात आती है, मौनी रॉय हमेशा अपने इंस्टाग्राम प्रोफाइल पर सबसे आगे रहती हैं।
वह अपने फोटोशूट से अपनी खूबसूरत तस्वीरें शेयर करती हैं। यही कारण है कि वो बेहतरीन फैन फॉलोविंग रखती हैं और उनको काफी पसंद किया जाता है। अक्सर अपने लुक्स से वो लोगों को दीवाना बनातीं नजर आती हैं।
इसके पहले भी उन्होने अपने नवरात्रि, और करवा चौथ लुक से धमाका किया था। उनके लुक की झलकियां, तस्वीरें हों या वीडियो, सोशल मीडिया पर खूब ट्रेंड करती हैं।
गौरतलब है कि मौनी रॉय आखिरी बार फिल्म ब्रह्मास्त्र में नजर आईं थीं और उन्होने निगेटिव रोल किया था। मौनी रॉय उन कलाकारों में से एक हैं जो कि टीवी से सीधे बॉलीवुड में आईं हैं और अपने आपको प्रूफ कर रहीं हैं।


Click it and Unblock the Notifications











