ब्रह्मास्त्र में ऐसा होगा मौनी रॉय का किरदार? खुद कर डाला सबसे बड़ा खुलासा!
अयान मुखर्जी की धमाकेदार फिल्म ब्रह्मास्त्र को लेकर आए दिन कई बड़ी खबरें सामने आती हैं और अब ये फिल्म बॉलीवुड की मोस्ट अवेटेड फिल्मों में शामिल हो चुकी है। इस फिल्म के लीड रोल में सुपरस्टार रणबीर कपूर, आलिया भट्ट और अमिताभ बच्चन नजर आने वाले हैँ। साथ ही फिल्म का हिस्सा मौनी रॉय और नागार्जुन होंगे। लेकिन इस समय फिल्म से मौनी रॉय को लेकर एक खबर सामने आई है।
इस खबर में मौनीरॉय के किरदार को लेकर खुलासा हुआ है। हालांकि अभिनेत्री ने खुद की बॉलीवुड लाइफ को इसके बारे में बताया है। अभिनेत्री ने कहा है कि वो फिल्म में एक बुराई के तौर पर नजर आने वाली हैं। इसका मतलब है कि मौनी रॉय निगेटिव रोल में नजर आएंगी। गौरतलब है कि मौनी रॉय पहली बार इस तरह की फिल्म का हिस्सा बनेंगी। फिल्म ब्रह्मास्त्र की रिलीज डेट का इंतजार फैंस को बेसब्री से है।


Click it and Unblock the Notifications