मौनी रॉय के रेस्तरां में जाना आम आदमी की बस के बाहर! भेल की कीमत 400 रुपए, 350 रुपए में मिल रहे पकोड़े और...

Mouni Roy Restaurant Badmash Menu Price

Mouni Roy Restaurant Badmash Menu Price: टीवी और बॉलीवुड एक्ट्रेस मौनी रॉय अब रेस्तरां बिजनेस में भी कदम रख चुकी हैं। मौनी रॉय की एक्टिंग तो है ही कमाल की लेकिन अब वो रेस्तरां की मालकिन बन चुकी हैं और उनके रेस्तरां का मेन्यू देखकर तो आपके मुंह में पानी आ सकता है और दाम सुनकर माथे में पसीना।

मौनी रॉय का दावा है कि यहां आने वाले लोगों को इंडियन फ्यूजन फूड के साथ बॉलीवुड ग्लैमर का स्वाद भी मिलेगा। रेस्तरां का हर कोना खूबसूरती से सजाया गया है। दीवारों, छतों और लाइट्स पर हरे-भरे पौधों की सजावट इसे और आकर्षक बनाती है। यहां का माहौल बिल्कुल फिल्मी है- जैसे किसी बॉलीवुड सेट पर कदम रख लिया हो। लेकिन लगता है मौनी ने माहौल के पैसे भी अपनी डिश में जोड़ लिए हैं।

मेन्यू और कीमतें

'बदमाश' के मेन्यू में ट्रेडिशनल इंडियन फूड का मॉडर्न फ्यूजन देखने को मिलता है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, यहां के ज्यादातर खाने की कीमतें 300 से 800 रुपये के बीच हैं।

शाही टुकड़ा और गुलाब जामुन - 410 रुपये प्रति पीस

एवोकाडो भेल - 395 रुपये

मसाला मूंगफली, मसाला पापड़, क्रिस्पी कॉर्न, सेव पूरी - 295 रुपये

कांदा भजिया - 355 रुपये

झींगा वाले डिशेज - करीब 795 रुपये

तंदूरी रोटी - 105 रुपये

नान - 115 रुपये

अमृतसरी कुलचा - 145 रुपये

ऊंची दुकान... फीका पकवान

भेल जो आमतौर पर 50 या 100 रुपए से ज्यादा की नहीं मिलती है, मौनी के रेस्तरां में वही भेल 395 रुपए की मिल रही है। यही नहीं, कांदा भजिया यानि प्याज के पकोड़े, जो घरों में यूं ही बन जाते हैं, मौनी रॉय के रेस्तरां में जाकर उन्हीं पकोड़ों की कीमत 355 रुपए हो जाती है।

आम लोगों के लिए नहीं है 'बदमाश'

रेस्तरां के मेन्यू में एक सेक्शन आता है- ब्रेड्स का, जिसमें आपको सब्जियों के साथ तरह-तरह की रोटियां मिलती है और उन रोटियों की कीमत भी 100 रुपए से ज्यादा है। यानी अगर आप खूब मालामाल हैं तभी आप इस रेस्तरां में कदम रखें लेकिन अगर आपकी कमाई सीमित है तो जरा एक बार 'बदमाश' के मेन्यू प्राइज पर एक नजर डालने के बाद ही वहां पर कदम रखें।

मौनी रॉय का करियर अपडेट

मौनी को आखिरी बार फिल्म 'सलाकार' में देखा गया था। इससे पहले वह अयान मुखर्जी की फिल्म 'ब्रह्मास्त्र: पार्ट वन - शिवा' (2022) में आलिया भट्ट और रणबीर कपूर के साथ नजर आई थीं, जिसमें उन्होंने एक दमदार विलेन का किरदार निभाया था।

More from Filmibeat

Read more about: mouni roy
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X