ब्रह्मास्त्र में Alia Bhatt से तुलना होने पर Mouni Roy ने दिया जवाब, बोलीं 'मेहनत रंग लाई'

mouni roy, alia bhatt,

जुनून.. सभी जानते हैं कि फिल्म ब्रह्मास्त्र में ये नाम अभिनेत्री मौनी रॉय का था। मौनी इस फिल्म में एक निगेटिव रोल में हैं और इस वक्त फिर से उनको लेकर चर्चा हो रही है। दरअसल जब से फिल्म रिलीज हुई है तब से ही लोग मौनी रॉय के किरदार की तुलना आलिया भट्ट से कर रहे हैं। गौरतलब है कि इस फिल्म में आलिया भट्ट के किरदार का नाम ईशा है। हालांकि इसको लेकर अभी तक मौनी चुप थीं लेकिन अब उन्होने चुप्पी तोड़ दी है।

इस तुलना को लेकर उन्होने रिएक्ट किया है। पहले तो मौनी ने ये कहा है कि फिल्म में उनके चरित्र को जितना प्यार मिला है इसकी उन्होंने कल्पना भी नहीं की थी। इस दौरान वो एक इंटरव्यू में थीं और उन्होने कहा,

"जुनून मेरी भूमिका थी, मुझे फिल्म में निगेटिव रोल करना था और वह मेरी जिम्मेदारी थी कि इसको शानदार तरीके से करूं। मुझे अपने किरदार पर ध्यान देना था और मैंने यही किया।

दर्शकों की प्रतिक्रिया सुनकर बहुत अच्छा लग रहा है... मुझे लगता है कि वर्षों से मेरी मेहनत रंग लाई है।'' मौनी रॉय ने इसके अलावा सभी की तारीफ की थी और फिल्म को लेकर अपनी मेहनत को लेकर खुलासा किया है।

बता दें कि मौनी रॉय एक बेहतरीन अदाकारा हैं और उन्होने टीवी से फिल्मों तक का सफर तय किया है। इस वक्त वो अपनी शानदार तस्वीरों को लेकर भी चर्चा में रहतीं हैं। सोशल मीडिया पर उनकी बोल्ड तस्वीरें अक्सर सामने आती रहतीं हैं। मौनी रॉय अभी कई प्रोजेक्ट्स का हिस्सा हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X