ब्रह्मास्त्र: मौनी रॉय बोली, मै इस फिल्म की अकेली विलेन हूं, बुल्गारिया में हो रही है शूटिंग
टेलीविजन से बॉलीवुड में कदम रखने वाली अभिनेत्री मौनी रॉय इस समय फिल्म ब्रह्मास्त्र की शूटिंग को लेकर चर्चा में चल रही है। हालांकि उनका डेब्यु इसी महीने 15 अगस्त को अक्षय कुमार की फिल्म गोल्ड के साथ होने वाला है। बता दें कि बुल्गारिया से ब्राह्मस्त्र की शूटिंग से वापस लौटी मौनी रॉय का कहना है कि वो फिल्म में अकेली विलेन है। बता दें कि वो एक इंटरव्युव के दौरान ये बात बोल रही थी क्योंकि उनसे पूछा गया था कि वो फिल्म के बारे में कुछ बताएं।
उनका कहना था कि वो इस फिल्म के बारे में ज्यादा तो नहीं बता सकती है पर वो रणबीर की इस फिल्म में अकेली लेडी विलेन के किरदार में नजर आएंगी।

बता दें कि मौनी रॉय को इस समय काफी लाइमलाइट मिल रही है और वो बड़े बड़े स्टार्स के साथ काम कर रही है। फिल्म गोल्ड को लेकर खबर थी कि अक्षय कुमार ने खुद बोला था कि..
इस फिल्म में मौनी रॉय एक बेहतरीन किरदार में नजर आने वाली है और उनका महत्वपूर्ण रोल होने वाला है। मौनी रॉय ने अभिनय की शुरुआत टीवी से की थी और उनको सीरीएल नागिन से काफी ज्यादा सफलता मिली थी।
ब्रह्मास्त्र की स्टारकास्ट पर नज़र डालें तो फिल्म में रणबीर और आलिया के अलावा अमिताभ बच्चन, मौनी रॉय, नागार्जुन और डिंपल कपाड़िया फाइनल हो चुके हैं।
फिल्म की शूटिंग काफी तेज़ी से चल रही है और फिल्म अगले साल 15 अगस्त वीकेंड पर रिलीज़ होने की तैयारी की जा रही है। माना जा रहा है कि फिल्म तीन पार्ट में बनेगी और ये फिल्म का पहला पार्ट होगा।
लेकिन एक इंटरव्यू के दौरान रणबीर कपूर ने इस ट्राइलॉजी पर बात करते हुए कहा कि हम चाहते हैं कि लोग पहले पार्ट को काफी प्यार दें जिससे हम पार्ट 2 और पार्ट 3 बनाने की हिम्मत हो पाए।
फिलहाल मौनी रॉय इस समय काफी ज्यादा खुश है क्योंकि उनका डेब्यू अक्षय कुमार के साथ हो रहा है और वो एक बड़ी फिल्म ब्रह्मास्त्र का भी हिस्सा है।


Click it and Unblock the Notifications
