..................... Mouni Roy looks drop dead gorgeous on first Karwa Chauth, shared romantic pics with husband Suraj Nambiar। मौनी रॉय ने पति सूरज नांबियार संग मनाया पहला करवा चौथ, शेयर की रोमांटिक तस्वीरें - Hindi Filmibeat

Karwa Chauth 2022: पहले करवा चौथ पर पति संग रोमांटिक हुई मौनी रॉय, शेयर की तस्वीरें

Mouni Roy Karwa Chauth

मौनी रॉय ने शादी के बाद अपना पहला करवा चौथ मनाया। इस मौके पर वो बेहद खूबसूरत लग रही थीं। अपने पहले करवा चौथ पर मौनी रॉय गोल्डन साड़ी में नजर आईं। उन्होंने अपने पति सूरज नांबियार संग करवा चौथ की कई तस्वीरें इंस्टाग्राम पर शेयर की हैं और इन्हें देखकर आप भी बस देखते रह जाएंगे।

मौनी रॉय ने गोल्डन साड़ी के साथ रेड चूड़ी पहन रखा है। साथ ही मांग में सिंदूर और बाल में लाल गुलाब लगाकर वो बला की खूबसूरत लग रही हैं। साड़ी के साथ मैच करते गोल्डन ज्वेलरी को पहनकर उन्होंने करवा चौथ लुक को पूरा किया है। वहीं, तस्वीरों में सूरज नांबियार सफेद कुर्ता पायजामा में नजर आ रहे हैं। पहली तस्वीर में सूरज अपनी पत्नी को गालों पर किस करते नजर आ रहे हैं।

तो वहीं, दूसरी तस्वीर में मौनी रॉय छलनी से उन्हें देखते हुए करवा चौथ की रस्मों को पूरा कर रही हैं। एक और तस्वीर में मौनी रॉय बैठी हुई दिख रही हैं और बेहद खूबसूरत लग रही हैं। मौनी रॉय और सूरज नांबियार की ये तस्वीरें सोशल मीडिया पर धड़ल्ले से वायरल हो रही हैं।

इसके पहले मौनी रॉय ने करवा चौथ की तैयारियों की तस्वीरों को भी इंस्टाग्राम पर साझा किया था। इन तस्वीरों में अपनी मेहंदी को फ्लॉन्ट करते हुए नजर आ रही थीं। उनकी मेंहदी में शिव-पार्वती की भी झलक साफ नजर आ रही थी।

तस्वीरें शेयर करते हुए मौनी ने लिखा- "Firsts are always special...Happy Karwa Chauth beauties.." उनके फैंस इन तस्वीरों को बेहद पसंद कर रहे हैं। बता दें कि मौनी ने सूरज नांबियार के साथ 27 जनवरी 2022 को सात फेरे लिए थे। बड़ी धूमधाम के साथ दोनों की शादी हुई थी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X